School Librarian 2026: पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट
School Librarian 2026: पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट
पटना. बिहार में विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष (लाइब्रेरियन) की नियुक्ति में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी. पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की अतिरिक्त छूट दी जायेगी. यह छूट नियुक्ति के पहले चरण में भी लागू होगी. लाइब्रेरियन भर्ती के लिए अभ्यर्थी का कम से

कम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5 फीसदी की छूट मिलेगी. आयु और अंकों से जुड़ी यह छूट केवल बिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगी. अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक
की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय या बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड की आलिम डिग्री तथा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री डिग्री को स्नातक के समकक्ष माना जायेगा.
लाइब्रेरियन भर्ती
परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष के मूल कोटि के सभी पद सीधी नियुक्ति से भरे जायेंगे. इसके लिए जिला स्तर पर रिक्त पदों की गणना और आरक्षण रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया है. पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम का निर्धारण संबंधित विभाग के परामर्श से किया जायेगा. परीक्षा, प्रश्नपत्र तैयार करने, कॉपियों के मूल्यांकन और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया भी निर्धारित नियमों के अनुसार होगी.
पात्रता परीक्षा का रास्ता साफ:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 की जानी है. इसमें पास होना लाइब्रेरियन भर्ती में आवेदन के लिए महत्वपूर्ण होगा. परीक्षा 150 अंकों की होगी. इसमें 100 अंक विषय से व 50 अंक सामान्य अध्ययन से पूछा जायेगा. इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.

1 thought on “School Librarian 2026: पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट”
Comments are closed.