BSEB Class 6 Hindi Chapter 1 Kislay Book

BSEB Class 6 Hindi Chapter 1 Kislay Book

BSEB Class 6 Hindi Chapter 1 Kislay Book

1. अरमान

है शौक यही अरमान यही,
हम कुछ कर के दिखलाएँगे।
मरने वाली दुनिया में हम,
अमरों में नाम लिखाएँगे।।

जो लोग गरीब भिखारी हैं,
जिन पर न किसी की छाया है।
हम उनको गले लगाएँगे,
हम उनको सुखी बनाएँगे।।

जो लोग हारकर बैठे हैं,
उम्मीद मारकर बैठे हैं।
हम उनके बुझे दिमागों में,
फिर से उत्साह जगाएँगे।।

रोको मत, आगे बढ़ने दो
आजादी के दीवानों हैं।
हम मातृभूमि की सेवा में,
अपना सर्वस्व लगाएँगे।

हम उन वीरों के बच्चे हैं,
जो धुन के पक्के सच्चे थे।
हम उनका मान बढ़ाएँगे,
हम जग में नाम कमाएँगे।

रामनरेश त्रिपाठी

All Latest Post – Click Here

Shoping Now

Disclaimer:
यह सामग्री केवल Education Purpose (शैक्षणिक उद्देश्य) के लिए प्रकाशित की गई है। इस पोस्ट में दी गई जानकारी/अध्याय/नोट्स विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहायता हेतु साझा किए गए हैं। संबंधित पुस्तक, पाठ्यक्रम एवं सामग्री का कॉपीराइट उनके मूल प्रकाशक एवं अधिकार धारकों के पास सुरक्षित है। यदि किसी सामग्री से कॉपीराइट संबंधी कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें — सामग्री की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Suresh Digital Seva
🌐 sureshdigitalseva.com