Skip to content

Suresh Digital Seva

  • Home
  • Blog
  • Online Dukan
  • Hindi ePaper
  • Cyber Cafe
  • About Us
  • Contact Me
  • Privacy Policy

Latest PM Kisan Samman Nidhi Yojana | With Full Best information in Hindi

March 21, 2026March 21, 2026 by Suresh Thakur

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए भारती किसानों के लिए गाइडलाइन तय कर दी है । इसी नई गाइडलाइन के आधार पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा । साथ ही फायदा पाने के लिए आवश्यक दस्तावेज की भी जानकारी दी गई है ।

किसान सम्मान निधि योजना के लिए गाइडलाइन

केंद्र सरकार ने 1 किसान परिवार में पति पत्नी उनकी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शामिल किया है , यदि इस परिवार के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन होती है तो इन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा । 1 फरवरी 2019 से पहले जिन किसानों के नाम से 2 हेक्टेयर से कम जमीन दर्ज था उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा । सरकार इस पैमाने में बदलाव 5 वर्षों के बाद करेगी ।

अगर किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है और उस पर खेती नहीं की जाती है तो भी उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा ।

किन-किन दस्तावेजों की होगी जरूरत(kisan samman nidhi yojana)

किसान सम्मान निधि योजना पहली किस्त 30 मार्च से पहले जारी कर दी जाएगी । इसके पहले क़िस्त के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं बताई गई है । लेकिन दूसरी किस्त को पाने के लिए आधार कार्ड नंबर देना जरूरी बताया गया है । आधार कार्ड न होने की स्थिति में पहली किस्त भी तभी दी जाएगी जब उनके पास वोटर आईडी कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस , नरेगा जॉब कार्ड , केंद्र सरकार या राज्य सरकार के तरफ से जारी कोई सरकारी दस्तावेज होगा ।

लाभार्थियों की लिस्ट बनाने का आदेश राज्य को दिया गया ।(kisan samman nidhi yojana)

केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची बनाने को बोला गया है, बताया गया है कि लाभार्थी का डेटाबेस जैसे जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है , उनका नाम, जेंडर, समुदाय(SC/ST) , आधार ,बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर की लिस्ट तैयार किया जाये ।

बनाया जाएगा शिकायत निवारण समिति ।

किसान सम्मान निधि योजना में किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए शिकायत निवारण समिति का गठन भी किया जाएगा । राज्य सरकारों को जिला स्तर पर योजना से संबंधित सभी शिकायतों के निवारण के लिए जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बनाने को कहा गया है ।

Suresh Digital Seva

Categories epaper Tags dbt pm kisan samman nidhi yojana, pm kisan login, pm kisan registration, pm kisan samman nidhi yojana 9 kist, pm kisan samman nidhi yojana list, pm kisan samman nidhi yojana online apply kisan registration, pradhanmantri kisan samman nidhi yojana form
Kanya Sumangla Yojana | Registration, How to Apply Online Form With Full information
What is CSC VLE Cinema Owner | With Full Best Information in Hindi

Recent Posts

  • शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के नियोजन एवं मानदेय भुगतान से संबंधित सत्यापन पत्र
  • Dainik Jagran Today ePaper PDF | Today Newspaper/epaper
  • Study Lover Veer | YouTube Channel | Current Affairs PDF | PDF Download
  • Loktej ePaper Download Daily After 07:00 AM
  • Lokmat ePaper Hindi Download Daily After 08:00 AM
© 2026 Suresh Digital Seva • Built with GeneratePress